Dedicated to Lord Shiva. Devi Parvati asked Shiva about the significance of this fast. Observing this Vrat fulfills the wishes of the devotee and brings domestic harmony.
भगवान शिव को समर्पित। देवी पार्वती ने शिव से इस व्रत का महत्व पूछा। इस व्रत को करने से भक्त की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-शांति आती है।
The Moneylender and Shiva's Grace - साहूकार और शिव कृपा
Once, in a certain city, there lived a wealthy moneylender (Sahukar). Although he lacked no wealth in his home, he was deeply sorrowful because he had no children. Desiring a child, he fasted every Monday and worshiped Lord Shiva and Goddess Parvati with full devotion at the Shiva temple.
Seeing his devotion, Mother Parvati was pleased and requested Lord Shiva to fulfill the moneylender's wish. At Parvati's insistence, Lord Shiva said, 'O Parvati, in this world, every being reaps the fruits of their actions, and one must endure whatever is written in their destiny.' However, seeing the moneylender's devotion and Parvati's repeated pleas, Shiva granted him the boon of a son but revealed that the child would live for only 12 years.
The moneylender was listening to their conversation, so he felt neither joy nor sorrow. He continued worshiping Lord Shiva as before. After some time, his wife gave birth to a son. When the boy turned eleven, he was sent to Kashi (Varanasi) for his education.
The moneylender called the boy's maternal uncle and gave him a large sum of money, instructing, 'Take this boy to Kashi for his education. On the way, perform Yagnas (sacrificial fires) and give alms and food to Brahmins.' Both uncle and nephew set off for Kashi, performing Yagnas and donating to Brahmins along the way.
During their journey, they passed through a city where the king's daughter was getting married. The prince she was to marry was blind in one eye. The prince's father, wanting to hide his son's defect, thought, 'Why not have this moneylender's son marry the princess? After the marriage, I will send him away with wealth and take the princess to my city.' Thus, the boy was dressed as the groom and married to the princess.
The moneylender's son was honest. He did not feel this was right, so finding an opportunity, he wrote on the princess's scarf: 'You have been married to me, but the prince you will be sent off with is blind in one eye. I am going to Kashi to study.'
When the princess read the message on her scarf, she told her parents. The king refused to send his daughter away, and the wedding procession returned. Meanwhile, the moneylender's son and his uncle reached Kashi and performed a Yagna there.
On the day the boy turned 12, a Yagna was being held. The boy told his uncle, 'I am not feeling well.' The uncle said, 'Go inside and rest.' According to Shiva's boon, the boy's life ended shortly after. Seeing his dead nephew, the uncle began to lament loudly.
Coincidentally, Lord Shiva and Mother Parvati were passing by. Parvati said to Bholenath, 'Lord, I cannot bear the sound of this weeping. Please remove this person's suffering.' When Shiva approached the dead boy, he said, 'This is the same moneylender's son to whom I granted only 12 years of life. His time is now complete.'
But Mother Parvati, filled with maternal compassion, pleaded, 'O Mahadev, please grant this boy more life, otherwise his parents will die of grief in his separation.' Upon Parvati's repeated insistence, Lord Shiva granted the boy the boon of life. By Shiva's grace, the boy became alive again.
After completing his education, the boy returned to his city with his uncle. They reached the same city where he had been married. They organized a Yagna there as well. The boy's father-in-law recognized him, took him to the palace, treated him with great honor, and sent his daughter with him.
Back home, the moneylender and his wife were waiting for their son, fasting and thirsty. They had vowed that if they heard news of their son's death, they would give up their lives. But hearing the news of his survival, they were overjoyed.
That same night, Lord Shiva appeared in the moneylender's dream and said, 'O Merchant, pleased by your Monday fasts and listening to the Vrat Katha, I have granted your son a long life.' Similarly, whoever observes the Monday fast or listens to and reads this story, all their sorrows are removed, and all their wishes are fulfilled.
एक बार किसी एक नगर में एक साहूकार था। उसके घर में धन की कोई कमी नहीं थी लेकिन कोई संतान न होने के कारण वह बहुत दुखी था। संतान प्राप्ति के लिए वह हर सोमवार को व्रत रखता था और पूरी श्रद्धा के साथ शिव मंदिर जाकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करता था।
उसकी भक्ति देखकर एक दिन मां पार्वती प्रसन्न होकर भगवान शिव से साहूकार की मनोकामना पूर्ण करने का निवेदन किया। पार्वती जी के आग्रह पर भगवान शिव ने कहा कि ‘हे पार्वती, इस संसार में हर प्राणी को उसके कर्मों का फल मिलता है और जिसके भाग्य में जो हो उसे भोगना ही पड़ता है’ लेकिन पार्वती जी ने साहूकार की भक्ति देखकर उसकी मनोकामना पूर्ण करने की इच्छा व्यक्त की। माता पार्वती के आग्रह पर शिवजी ने साहूकार को पुत्र-प्राप्ति का वरदान तो दिया लेकिन उन्होंने बताया कि यह बालक 12 वर्ष तक ही जीवित रहेगा।
माता पार्वती और भगवान शिव की बातचीत को साहूकार सुन रहा था, इसलिए उसे ना तो इस बात की खुशी थी और ना ही दुख। वह पहले की भांति शिवजी की पूजा करता रहा। कुछ समय के बाद साहूकार की पत्नी ने एक पुत्र को जन्म दिया। जब वह बालक ग्यारह वर्ष का हुआ तो उसे पढ़ने के लिए काशी भेज दिया गया।
साहूकार ने पुत्र के मामा को बुलाकर उसे बहुत सारा धन देते हुए कहा कि तुम इस बालक को काशी विद्या प्राप्ति के लिए ले जाओ। तुम लोग रास्ते में यज्ञ कराते जाना और ब्राह्मणों को भोजन-दक्षिणा देते हुए जाना। दोनों मामा-भांजे इसी तरह यज्ञ कराते और ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देते काशी नगरी निकल पड़े।
इस दौरान रात में एक नगर पड़ा जहां नगर के राजा की कन्या का विवाह था, लेकिन जिस राजकुमार से उसका विवाह होने वाला था वह एक आंख से काना था। राजकुमार के पिता ने अपने पुत्र के काना होने की बात को छुपाने के लिए सोचा क्यों न उसने साहूकार के पुत्र को दूल्हा बनाकर राजकुमारी से विवाह करा दूं। विवाह के बाद इसको धन देकर विदा कर दूंगा और राजकुमारी को अपने नगर ले जाऊंगा। लड़के को दूल्हे के वस्त्र पहनाकर राजकुमारी से विवाह करा दिया गया।
साहूकार का पुत्र ईमानदार था। उसे यह बात सही नहीं लगी इसलिए उसने अवसर पाकर राजकुमारी के दुपट्टे पर लिखा कि ‘तुम्हारा विवाह तो मेरे साथ हुआ है लेकिन जिस राजकुमार के संग तुम्हें भेजा जाएगा वह एक आंख से काना है। मैं तो काशी पढ़ने जा रहा हूं।’
जब राजकुमारी ने चुन्नी पर लिखी बातें पढ़ी तो उसने अपने माता-पिता को यह बात बताई। राजा ने अपनी पुत्री को विदा नहीं किया फिर बारात वापस चली गई। दूसरी ओर साहूकार का लड़का और उसका मामा काशी पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने यज्ञ किया।
जिस दिन लड़का 12 साल का हुआ उस दिन भी यज्ञ का आयोजन था लड़के ने अपने मामा से कहा कि मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं है। मामा ने कहा कि तुम अंदर जाकर आराम कर लो। शिवजी के वरदानुसार कुछ ही देर में उस बालक के प्राण निकल गए। मृत भांजे को देख उसके मामा ने विलाप करना शुरू किया।
संयोगवश उसी समय शिवजी और माता पार्वती उधर से जा रहे थे। पार्वती माता ने भोलेनाथ से कहा- स्वामी, मुझे इसके रोने के स्वर सहन नहीं हो रहा, आप इस व्यक्ति के कष्ट को अवश्य दूर करें। जब शिवजी मृत बालक के समीप गए तो वह बोले कि यह उसी साहूकार का पुत्र है, जिसे मैंने 12 वर्ष की आयु का वरदान दिया था, अब इसकी आयु पूरी हो चुकी है।
लेकिन मातृ भाव से विभोर माता पार्वती ने कहा कि हे महादेव, आप इस बालक को और आयु देने की कृपा करें अन्यथा इसके वियोग में इसके माता-पिता भी तड़प-तड़प कर मर जाएंगे। माता पार्वती के पुन: आग्रह पर भगवान शिव ने उस लड़के को जीवित होने का वरदान दिया। शिवजी की कृपा से वह लड़का जीवित हो गया।
शिक्षा पूरी करके लड़का मामा के साथ अपने नगर की ओर वापस चल दिया। दोनों चलते हुए उसी नगर में पहुंचे, जहां उसका विवाह हुआ था। उस नगर में भी उन्होंने यज्ञ का आयोजन किया। उस लड़के के ससुर ने उसे पहचान लिया और महल में ले जाकर उसकी खातिरदारी की और अपनी पुत्री को विदा किया।
इधर साहूकार और उसकी पत्नी भूखे-प्यासे रहकर बेटे की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रण कर रखा था कि यदि उन्हें अपने बेटे की मृत्यु का समाचार मिला तो वह भी प्राण त्याग देंगे परंतु अपने बेटे के जीवित होने का समाचार पाकर वह बेहद प्रसन्न हुए।
उसी रात भगवान शिव ने साहूकार के स्वप्न में आकर कहा- हे श्रेष्ठी, मैंने तेरे सोमवार के व्रत करने और व्रतकथा सुनने से प्रसन्न होकर तेरे पुत्र को लम्बी आयु प्रदान की है। इसी प्रकार जो कोई सोमवार व्रत करता है या कथा सुनता और पढ़ता है उसके सभी दुख दूर होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।